![]() |
Career In Mass Media 2025 |
मास मीडिया में करियर कैसे बनाएं?
मास मीडिया में करियर कैसे बनाएं? आजकल एक बहुत ही पॉपुलर सवाल बन गया है, खासकर उन छात्रों के लिए जो कम्युनिकेशन में रुचि रखते हैं। चाहे आपका इंटरेस्ट जर्नलिज्म, विज्ञापन, पब्लिक रिलेशंस, फिल्ममेकिंग, या डिजिटल मीडिया में हो, मास मीडिया एक ऐसा फील्ड है जो आपको एक प्रभावी करियर बनाने में मदद कर सकता है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि मास मीडिया में करियर कैसे बनाए? ओर मास मीडिया के लिए कौन-कौन से स्टेप्स और स्किल्स जरूरी होते है।
मास मीडिया क्या है?
सबसे पहले जानेंगे मास मीडिया क्या है? मास मीडिया का मतलब है एक बड़े दर्शक वर्ग तक सूचना, विचार, और मनोरंजन पहुंचाने के साधन। इसमें टेलीविजन, रेडियो, प्रिंट मीडिया (अखबार और मैगज़ीन), सोशल मीडिया, और डिजिटल मीडिया (वेबसाइट, ब्लॉग, वीडियो प्लेटफार्म्स) शामिल होते हैं। मास मीडिया का उद्देश्य लोगों को जागरूक, शिक्षित और मनोरंजन करना है। अगर दूसरे शब्दों में समझे तो मास मीडिया का मतलब होता है अपनी बातों को मास मीडिया के द्वारा लोगो तक पहुंचाना।
मास मीडिया में करियर के विकल्प
अगर आप मास मीडिया में रुचि रखते हैं तो मास मीडिया में करियर के एक नहीं बल्कि अनेकों विकल्प है। मास मीडिया में करियर के निम्नलिखित विकल्प हैं।
1. जर्नलिज्म: पत्रकार, संवाददाता, न्यूज़ एंकर, रिपोर्टर मास मीडिया में यह चार विकल्प ऐसे है जिसमें आप अपना अच्छा खासा करियर बना सकते हैं।
2. विज्ञापन: एडवरटाइजिंग मैनेजर, क्रिएटिव डायरेक्टर, मीडिया प्लानर यह मास मीडिया के सबसे जायदा कमाई करने वाले विकल्प है। आप इनमें अपना करियर बना सकते है और लाखों रुपए कमा सकते है।
3. फिल्म और टेलीविजन: अगर आप मास मीडिया के ये विकल्प चुनते है डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, स्क्रिप्ट राइटर, एडिटर तो आप इनमें करोड़ों रुपए कमा सकते है।
4. पब्लिक रिलेशंस: पब्लिक रिलेशन एक ऐसा विकल्प है मास मीडिया में जिनका भविष्य कभी खत्म होने वाला नहीं है बल्कि आने वाले भविष्य में मांस मीडिया का करेज बढ़ने वाला है, इसलिए आप पब्लिक रिलेशन में अपना हाथ आजमा सकते हैं।
5. डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया: डिजिटल कंटेंट क्रिएटर, सोशल मीडिया मैनेजर, ब्लॉगिंग, वीडियो प्रोडक्शन अगर आप मास मीडिया के डिजिटल और सोशल मीडिया में अपना हाथ आजमाते हैं और अपना करियर बनाते हैं तो आप इसमें व्यक्तिगत रूप से कम कर सकते हैं इसमें आपको किसी के ऊपर डिपेंड रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी जब आपका मन करेगा तब आप इसमें कम कर सकते हैं और पैसा कमा सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यताएं और कोर्स
मास मीडिया में करियर बनाने के लिए एक उचित शैक्षणिक बैकग्राउंड होना जरूरी है। इसके लिए आप इन कोर्सेस में एडमिशन ले सकते हैं और अपने शैक्षणिक बैकग्राउंड को मजबूत करके मास मीडिया में करियर बना सकते हैं।
•बैचलर इन मास कम्युनिकेशन या जर्नलिज्म।
•मास्टर इन मास कम्युनिकेशन या जर्नलिज्म।
•डिप्लोमा इन मास मीडिया और कम्युनिकेशन।
•स्पेशलाइजेशन कोर्सेस: जैसे कि डिजिटल मार्केटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, वीडियो एडिटिंग, आदि।
जरूरी स्किल्स
मास मीडिया में सफल होने के लिए कुछ खास स्किल्स का होना आवश्यक है, अगर आपके पास यह है जरूरी स्किल नहीं होगी तो आप मास मीडिया में कभी भी अपना करियर नहीं बना सकते इसलिए आपके पास मास मीडिया में काम करने के लिए यह जरूरी स्किल होनी ही चाहिए।
1. कम्युनिकेशन स्किल्स: मास मीडिया का मुख्य आधार ही कम्युनिकेशन है। अगर आपके कम्युनिकेशन स्किल्स अच्छी है तो आप आसानी से मास मीडिया में कैरियर बना सकते हैं।
2. रिसर्च और एनालिटिकल स्किल्स: जर्नलिज्म में विशेष रूप से रिसर्च स्किल्स की जरूरत होती है। अगर आप मास मीडिया में कैरियर बनाना चाहते हैं तो रिसर्च स्किल होनी चाहिए क्योंकि जब भी आप किसी भी आर्टिकल या फिर वीडियो के लिए काम करोगे तो उसके लिए आपको रिसर्च करने की जरूरत पड़ेगी इसलिए आपके पास रिसर्च हुए एनालिटिकल स्किल्स होनी चाहिए।
3. क्रिएटिविटी: एक अलग सोच रखना और कुछ नया लाना बहुत जरूरी है, क्योंकि मांस मीडिया में हमें अलग और यूनिक चीजों की जरूरत होती है इसलिए हमारे अंदर क्रिएटिविटी होनी चाहिए। क्रिएटिविटी बढ़ाने के लिए हमें रोजाना अभ्यास करते रहना चाहिए इससे हमारे क्रिएटिविटी बढ़ेगी।
5. तकनीकी ज्ञान: कैमरा ऑपरेशन, एडिटिंग सॉफ्टवेयर, सोशल मीडिया टूल्स का ज्ञान होना चाहिए। अगर आप मास मीडिया में इन चीजों के लिए विकल्प ढूंढ रहे हैं तो आपके पास तकनीकी ज्ञान होना चाहिए तभी आप मास मीडिया में अच्छा करियर बना सकते हैं।
प्रैक्टिकल ज्ञान
मीडिया में करियर बनाने के लिए थ्योरी से ज्यादा प्रैक्टिकल अनुभव जरूरी है। इसलिए कोर्स करते वक्त ही इंटर्नशिप करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इंटर्नशिप से न केवल आपको वास्तविक दुनिया का अनुभव मिलता है, बल्कि नेटवर्क बनाने का मौका भी मिलता है। नेटवर्किंग मास मीडिया में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
फ्रीलांसिंग और पोर्टफोलियो बनाना
फ्रीलांसिंग से आप अपने स्किल्स का अभ्यास कर सकते हैं और अपने अनुभव को बढ़ा सकते हैं। एक मजबूत पोर्टफोलियो बनाना भी जरूरी है, जिसमें आपके किए गए प्रोजेक्ट्स, आर्टिकल्स, वीडियोज़, या अन्य काम शामिल हों। इससे आपका प्रोफाइल और भी प्रभावी हो जाएगा। फ्रीलांसिंग और एक अच्छा पोर्टफोलियो बनाने से आपको अपने मास मीडिया में करियर बनाने के लिए मदद मिलेगी।
निष्कर्ष
मास मीडिया में करियर बनाना एक रोमांचक और चुनौतीपूर्ण यात्रा है। यह फील्ड न केवल आपको एक अच्छा करियर विकल्प देता है, बल्कि आपकी स्किल्स और पैशन को भी एक दिशा प्रदान करता है। सही दिशा में कदम उठाकर, मजबूत स्किल्स और नेटवर्किंग के साथ आप इस क्षेत्र में सफल हो सकते हैं।