![]() |
What To Do After 12th 2025: 12वीं के बाद क्या करें? |
12वीं के बाद क्या करें?
12वीं कक्षा पास करने के बाद हर छात्र और उनके माता-पिता के मन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है, अब 12वीं के बाद क्या करें? यह सवाल न केवल करियर को लेकर होता है, बल्कि इस बात पर भी कि आप अपने जीवन में कौन सा रास्ता चुनेंगे। क्योंकि 12वीं के बाद करियर चुनना बहुत कठिन हो जाता है। आज की दुनिया में करियर के इतने सारे विकल्प हैं कि सही निर्णय लेना थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, इसलिए आज के इस लेख हम आपको इस सवाल का जवाब जरूर देंगे कि 12वीं के बाद क्या करें? और हम आपको 12वीं के बाद उपलब्ध करियर विकल्पों, कोर्सेस और सही निर्णय लेने के तरीकों के बारे में भी जानकारी देंगे।
12वीं के बाद करियर प्लानिंग क्यों जरूरी है?
सबसे पहले जानेंगे आखिर 12वीं के बाद करियर प्लैनिंग क्यों जरूरी है। करियर प्लानिंग आपके भविष्य की दिशा तय करने में मदद करती है। यह न केवल आपकी रुचि के अनुसार विकल्प चुनने में सहायक है, बल्कि यह आपके सपनों को साकार करने का पहला कदम भी है। 12वीं के बाद सही कोर्स या क्षेत्र चुनने से आपकी शिक्षा, स्किल्स और नौकरी के अवसरों पर सीधा प्रभाव पड़ता है। एक अच्छा करियर प्लानिंग करने के बाद आप अपने भविष्य में बहुत अच्छे मुकाम पर पहुंचेंगे, इसलिए 12वीं के बाद करियर प्लानिंग करना जरूरी है।
12वीं के बाद करियर विकल्प
1. विज्ञान स्ट्रीम के छात्रों के लिए करियर विकल्प
अगर आपने 12वीं में विज्ञान विषय लिया है, तो आपके पास कई रोमांचक करियर विकल्प हैं। क्योंकि विज्ञान की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए 12वीं के बाद बहुत सारे करियर विकल्प होते हैं। विज्ञान की पढ़ाई करने वाले छात्रों को दूसरों के मुकाबले आसानी से करियर विकल्प मिल जाते हैं। विज्ञान की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए कुछ करियर विकल्प इस प्रकार से है।
•इंजीनियरिंग: बीटेक (B.Tech) या बीई (B.E) जैसे कोर्स।
•मेडिकल: MBBS, BDS, या B.Sc नर्सिंग।
•प्योर साइंस: B.Sc इन फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी।
•आईटी और कंप्यूटर साइंस: बीसीए (BCA), बीएससी कंप्यूटर साइंस।
2. कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए करियर विकल्प
कॉमर्स छात्रों के लिए फाइनेंस, बिजनेस और अकाउंटिंग जैसे क्षेत्रों में शानदार मौके होते हैं। क्योंकि कॉमर्स के छात्रों के लिए ज्यादातर अकाउंटिंग और बिजनेस में अच्छे करियर विकल्प होते हैं तो कॉमर्स के छात्रों को इन फील्ड में अपना करियर विकल्प चुनना चाहिए।
•CA (Chartered Accountant): सबसे प्रतिष्ठित करियर विकल्प। 12वीं के बाद जो छात्र सबसे ज्यादा कमाई करता है वह (CA) होता है, इसलिए आप 12वीं के बाद चार्टर्ड अकाउंट के रूप में अपना करियर विकल्प चुन कर बुलंदियों को छू सकते हैं और करोड़ों, लाखों, अरब रुपए कमा सकते हैं।
•CS (Company Secretary): कंपनी नियम-कानूनों का विशेषज्ञ। अगर आपको किसी कंपनी का सेक्रेटरी बनना पसंद है तो कंपनी सेक्रेटरी में अपना करियर विकल्प चुन सकते हैं और लाखों करोड़ अरब रुपए कमा सकते हैं।
•BBA (Bachelor of Business Administration): प्रबंधन क्षेत्र में करियर। 12वीं के बाद जो सबसे ज्यादा पॉपुलर करियर विकल्प है वह बीवी है क्योंकि ज्यादातर लोग 12वीं के बाद बा करना पसंद करते हैं इसलिए अगर आपका भी बैचलर आफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में इंटरेस्ट है तो आप 12वीं के बाद बा करके बिजनेस फील्ड में अपना करियर विकल्प बना सकते हैं।
•E-Commerce ओर Digital Marketing: आज के समय में ई-कॉमर्स और डिजिटल मार्केटिंग के करियर विकल्प ज्यादा सुर्खियों में है, इसलिए आप ई-कॉमर्स और डिजिटल मार्केटिंग में अपना करियर विकल्प चुन सकते है।
3. आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए करियर विकल्प
ऐसा नहीं है कि 12वीं के बाद आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए करियर विकल्प नहीं है क्योंकि ज्यादातर हमारे समाज में यही सुनने को मिलता है कि आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए कुछ ज्यादा करियर विकल्प नहीं है और यह है अपनी लाइफ में कुछ कर भी नहीं सकते। दरअसल आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए 12वीं के बाद बहुत अच्छे करियर विकल्प होते हैं जैसे आर्ट्स स्ट्रीम के छात्र ज्यादातर वकील और दरोगा बनते हैं।
•बीए: हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, समाजशास्त्र, या मनोविज्ञान में एक अच्छा करियर विकल्प बनाया जा सकता है। इसलिए आप 12वींके बाद बीए कर सकते। बीए भारत का सबसे पॉपुलर कोर्स है।
•मीडिया और जर्नलिज्म: आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए सबसे अच्छा करियर विकल्प है- पत्रकारिता और मास कम्युनिकेशन। 12वीं के बाद मास मीडिया करियर बनाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
•फैशन डिजाइनिंग: अगर आपको 12वीं के बाद कुछ सबसे हटके करने का मन है तो आप 12वीं के बाद फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में जा सकते हैं और एक अच्छा करियर विकल्प बन सकते हैं।
•लॉ: BA LLB के जरिए वकालत का रास्ता चुनकर एक अच्छा वकील बन सकते हैं और एक अच्छा वकील के रूप में एक अच्छा करियर विकल्प बन सकते हैं।
12वीं के बाद व्यवसाय और स्किल-बेस्ड कोर्सेस
अगर आप 12वीं के बाद नौकरी के बजाय खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो 12वीं के बाद इन क्षेत्रों पर ध्यान दें।
•डिजिटल मार्केटिंग।
•ग्राफिक डिजाइनिंग।
•एनीमेशन और VFX।
•फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी।
•डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस।
12वीं के बाद सही निर्णय लें?
12वीं के बाद सही निर्णय लेना जरूरी है क्योंकि एक गलत निर्णय आपका भविष्य खराब कर सकता है। हमने आपको 12वीं के बाद सही निर्णय लेने के कुछ स्टेप्स बताए है इनको जरूर फॉलो करे।
•अपनी रुचि और ताकत पहचानें: वह क्षेत्र चुनें, जिसमें आपकी रुचि हो।
•कैरियर काउंसलिंग लें: पेशेवर काउंसलर से सलाह लें।
•फ्यूचर स्कोप पर ध्यान दें: उस कोर्स का चयन करें जिसका भविष्य में अच्छा स्कोप हो।
•छोटे-छोटे कदम उठाएं: हर फैसला सोच-समझकर लें।
निष्कर्ष
12वीं के बाद का समय आपके जीवन की दिशा तय करने का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। सही करियर चुनना एक बड़ा निर्णय है, लेकिन इसे डरने की जरूरत नहीं। अपनी रुचि, स्किल्स और संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय लें। याद रखें, हर रास्ता एक नई शुरुआत लेकर आता है।
आशा है, इस लेख ने आपको सही दिशा में कदम उठाने के लिए प्रेरित किया होगा। अपने सपनों को साकार करने के लिए आत्मविश्वास से आगे बढ़ें!
अगर आपका कोई सवाल है या करियर को लेकर असमंजस में हैं, तो हमें कमेंट में जरूर बताएं। हम आपकी मदद करने के लिए हमेशा तैयार हैं।